'मन की बात' का कार्यक्रम देश की जनता को समाज, राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण, युवा शक्ति और देश की उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका–धीमान

'मन की बात' का कार्यक्रम देश की जनता को समाज, राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण, युवा शक्ति और देश की उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका–धीमान
लुधियाना, 30 अगस्त (मनजीत सिंह रोमाणा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण भाजपा नेता मुकेश साहनी के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनीश धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रजनीश धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाता है। यह कार्यक्रम देश की जनता को समाज, राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण, युवा शक्ति और देश की उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और प्रेरणादायक संदेश कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लगातार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सग्गड़, प्रदीप पंछी,सुरिंदर सिंह बिरदी, पीयूष चोपड़ा,मुकेश चोपड़ा,विजेट बिला,राजू छाबड़ा,रमेश पाण्डे,जतिंदर मेहता,राजन कोहली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ਪਿਤਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਤੋਹਫ਼ਾ — 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

National Orthopaedic Conference was organized in Ludhiana on 27 February, 28th February and I st March, 2026 at Hotel Radisson Blu Ludhiana.

ਆਈਐਮਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਏਕਤਾ, ਯੁਵਾ ਸ਼ਕਤੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ