केंद्रीय कृषि मंत्री ने आईसीएआर–आईआईएमआर के नए प्रशासनिक-सह-प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन,
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आईसीएआर–आईआईएमआर के नए प्रशासनिक-सह-प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन मक्का की उत्पादकता बढ़ाने पर राष्ट्रीय हितधारकों के साथ परामर्श बैठक का आयोजन लुधियाना, 14 अक्टूबर (मनजीत सिंह रोमाणा) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना के नवनिर्मित प्रशासनिक-सह-प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन आज केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) एवं महानिदेशक (आईसीएआर) डॉ. एम. एल. जाट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभर से आए 1000 से अधिक मक्का हितधारकों के साथ राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित की गई, जिसमें मक्का की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। यह आधुनिक प्र...