भाजपा ने लगाया डम्मी निगम सदन
भाजपा ने लगाया डम्मी निगम सदन
नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भाजपा पार्षदों के साथ हो रहा भेदभाव – सुनील मौदगिल
लुधियाना, 4 अगस्त (मनजीत सिंह रोमाणा) भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के डी-ज़ोन कार्यालय के बाहर डम्मी निगम सदन लगाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से भाजपा पार्षदों के वार्डों में न तो नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और न ही नई सड़कें बनाई गई हैं। यहां तक कि टूटी हुई सड़कों पर पैचवर्क तक नहीं कराया जा रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौदगिल ने आरोप लगाया कि जब भाजपा पार्षद विकास कार्यों की फाइलें लेकर मेयर के पास जाते हैं उनकी फाइल तो ले ली जाती है मगर काम कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तथा बरसात का मौसम होने के बावजूद अभी तक बूढ़े नाले की समुचित सफाई नहीं करवाई गई, जिससे शहरवासियों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा अध्यक्ष व पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि निगम सदन की बैठकें केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भाजपा पार्षद जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने का प्रयास करता है तो उसे आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा बीच में रोकने का प्रयास किया जाता है तथा झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकियां दी जाती हैं।
भाजपा पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा ने कहा कि नगर निगम में परिवारवाद भी खुलकर देखने को मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विधायक के भाई को सीनियर डिप्टी मेयर बनाया गया, एक विधायक के पुत्र को नगर निगम में लीगल अफसर नियुक्त किया गया तथा दो विधायकों के पुत्रों को एफ एंड सीसी (F&CC) कमेटी का सदस्य बनाया गया था, जिन्हें माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता रोहित सिक्का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी तथा नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, भेदभाव और परिवारवाद के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, उपनेता रोहित सिक्का, विपन पल्लवी विनायक, सुमन वर्मा, गौरव जीत गोरा, रूबी गोरियां, रुचि विशाल गुलाटी, अनिल भारद्वाज, राजेश मिश्रा सहित अन्य भाजपा पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें