भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा लुधियाना के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा लुधियाना के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
लुधियाना, 17 जुलाई (मनजीत सिंह रोमाणा) भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा/रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे जोश के साथ भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनहितैषी नीतियों और मजबूत नेतृत्व के कारण देशभर में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
धीमान ने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
उन्होंने रैली में शामिल होने वाले सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी की ताकत का परिचय दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह और मेहनत के बल पर भाजपा भविष्य में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,महामंत्री अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,पुष्पेंद्र सिंगल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,डाक्टर कनिका जिंदल,यशपाल जनोत्रा,भाजपा के सीनियर नेता,भाजपा के जिला पदाधिकारी,पार्षद,सर्कलों के प्रधान,महामंत्री,सभी मोर्चों के अध्यक्ष अपनी टीमों के साथ देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने पहुंचे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें