जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्च निकाला गया।
लुधियाना 25 जुलाई (मनजीत सिंह रोमाणा) जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा विजय मार्च निकाला गया।
देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी तथा देश के युवाओं द्वारा पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा था। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी और देश के युवाओं ने केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की थी।
देशभर में इस आंदोलन को मिल रहे व्यापक समर्थन को देखते हुए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा तथा केंद्र सरकार ने देश के युवाओं द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करने की घोषणा कर दी।
कांग्रेस पार्टी और देश के युवाओं की हुई इस जीत को सम्म्र्पित जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना के नेतृत्व में डॉ. बी. आर. अंबेडकर भवन, सलेम टाबरी से डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक, जालंधर बाईपास तक विजय मार्च निकाला।
इस विजय मार्च में मुख्य रूप से पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंद्र डालवी शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय मार्च देश के विद्यार्थियों और युवाओं के संघर्ष तथा श्री राहुल गांधी जी के निरंतर नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष का परिणाम है, जिसके कारण केंद्र सरकार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस विजय मार्च में राकेश पांङे, सुरिंदर ङावर, सिमरजीत सिंह बैस, बलविंदर सिंह बैस, के इलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें