पार्षद निधि गुप्ता के साथ बड़ा हादसा होने से टला
पार्षद निधि गुप्ता के साथ बड़ा हादसा होने से टला
लुधियाना: 17 जुलाई (मनजीत सिंह रोमाणा) नशे में धुत ट्रक चालक ने पार्षद की कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
लुधियाना: 17 जुलाई (मनजीत सिंह रोमाणा) नशे में धुत ट्रक चालक ने पार्षद की कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
थाना मोती नगर के अधीन पड़ते सेक्टर-39 में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, एक कथित रूप से नशे में धुत ट्रक चालक ने स्थानीय मौजूदा पार्षद की कार को जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 10:00 बजे हादसे से महज पांच मिनट पहले ही पार्षद अपनी कार से बाहर निकले थे। यदि वह उस समय वाहन में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और पार्षद बाल-बाल बच गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक के नशे में होने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। मौके पर पहुंची थाना मोती नगर की पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें