ब्राहमण कल्याण बोर्ड पंजाब सरकार द्वारा नव नियुक्त जिला चेयरमैनो और बोर्ड मेम्बर्स के सम्मान में बचत भवन जिलाधीश कार्यलय लुधियाना में सम्मान समारोह का आयोजन किया
ब्राहमण कल्याण बोर्ड पंजाब सरकार द्वारा नव नियुक्त जिला चेयरमैनो और बोर्ड मेम्बर्स के सम्मान में बचत भवन जिलाधीश कार्यलय लुधियाना में सम्मान समारोह का आयोजन किया
लुधियाना 16 जून (मनजीत सिंह रोमाणा) ब्राहमण कल्याण बोर्ड पंजाब सरकार द्वारा नव नियुक्त जिला चेयरमैनो और बोर्ड मेम्बर्स के सम्मान में बचत भवन जिलाधीश कार्यलय लुधियाना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता ब्राहमण कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा की इस अवसर पर शारदा ने अपने संबोधन में पंजाब भर के ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की अपील करते हुऐ कहा कि यदि हमारा एकजुट हो प्रयास करे तो हम ब्राह्मण समाज को पेश आ रही मुश्किलों को सरकार तक पहुंचा उनका हल करवा सकते हैं शारदा ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनो को अपने अपने क्षेत्र में सरकार की जनहित की योजनाओं को लोगों तक पहुचाने की अपील की। शारदा ने कहाकि ब्राह्मण समाज पंजाब में 16 % होने के बावजूद सियासी तोर पर इसी लिए कमजोर है क्योंकि समाज एकजुट नहीं है , उन्होंने कहाकि बोर्ड शीघ्र पूरे पंजाब में परिवार जोड़ो अभियान शुरू करने जा रहा है इसी के साथ पंजाब के सभी स्कूलों में संस्कृत भाषा के छटी क्लास से दुबारा शुरू करने के लिए सरकार से बातचीत की जा रही है इस अवसर पर बोर्ड के वॉयस चेयरमैन वरुण मेहता, बोर्ड मेंबर हरविंदर सिंह, राज कुमार, जोगिंदर पाल शर्मा, जीत पाल शर्मा, हरविंदर धामी डेराबस्सी,हाकम सिंह, जगतवीर सिंह, प्रिंस शर्मा,पवन शर्मा,मनी राम, नारायणी शर्मा, मंगत शर्मा ,रोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा,शैलेन्द्र शास्त्री, संजय मिश्रा, ललित डोगरा, योगेश शर्मा, राजेश कुमार मुनीश शर्मा,मंगत राय जै देव,राजेश जोशी, धर्मपाल शर्मा, नीतिन शर्मा, राजिंदर कुमार सहित सैकड़ों ब्राहमण शामिल हुये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें