डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने हमें न केवल भारतीय संविधान जैसा ऐतिहासिक दस्तावेज़ दिया, बल्कि "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का मंत्र देकर हमें आत्मसम्मान का भी मार्ग दिखाया–धीमान

डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने हमें न केवल भारतीय संविधान जैसा ऐतिहासिक दस्तावेज़ दिया, बल्कि "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का मंत्र देकर हमें आत्मसम्मान का भी मार्ग दिखाया–धीमान
लुधियाना 14 अप्रैल (मनजीत सिंह रोमाणा) भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता के संदेश तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है 
जिला अध्यक्ष धीमान ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती न केवल एक महान व्यक्ति की जन्मतिथि है, बल्कि यह उस सोच, उस संघर्ष और उस समर्पण को याद करने का भी दिन है जिसने भारत को एक समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने की नींव रखी।
बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।उन्होंने हमें न केवल भारतीय संविधान जैसा ऐतिहासिक दस्तावेज़ दिया, बल्कि "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का मंत्र देकर हमें आत्मसम्मान का भी मार्ग दिखाया।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल,एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू,जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा,नरेंद्र सिंह मल्ली, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,हर्ष शर्मा,नवल जैन,सुरेंद्र कौशल,पार्षद मुकेश खत्री,कमांडर बलबीर सिंह,सौरव कपूर,मुकेश साहनी,मंडल सर्कल प्रधान राकेश पराशर,जसदेव तिवारी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ਪਿਤਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਤੋਹਫ਼ਾ — 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

National Orthopaedic Conference was organized in Ludhiana on 27 February, 28th February and I st March, 2026 at Hotel Radisson Blu Ludhiana.

ਆਈਐਮਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਏਕਤਾ, ਯੁਵਾ ਸ਼ਕਤੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ