भाजपा ने बुड्ढा दरिया के किनारे सलेम टाबरी के समीप व जसिया रोड रेलवे लाइन के अंडरपास की स्वीकृति प्रदान करने की केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से की मांग
भाजपा ने बुड्ढा दरिया के किनारे सलेम टाबरी के समीप व जसिया रोड रेलवे लाइन के अंडरपास की स्वीकृति प्रदान करने की केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से की मांग
लुधियाना 8 मार्च (मनजीत सिंह रोमाणा) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू से भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। भाजपा नेताओं ने रेल राज्य मंत्री से मुलाकात कर जनहित से जुड़ी कुछ माँग रखी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने बताया कि बुड्ढा दरिया के किनारे सलेम टाबरी के समीप व जसिया रोड रेलवे लाइन के अंडरपास की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। भाजपा नेता महेश शर्मा ने कहा कि इन अंडरपास बनने से उतरी हल्के के लोगों को सुविधा मिलेगी ।केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने इन सब मांगों को सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द ही अंडरपास बनाए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, विपन सूद काका,सरदार अमर जीत सिंह टिक्का,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,परवीन शर्मा,प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल अन्य उपस्थित थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें