शहर की मेयर बिना किसी चर्चा के बजट पास हुए बजट पर सरेआम झूठ बोलकर शहरवासियों के साथ सरेआम कर रही धोखा – रोहित सिक्का
शहर की मेयर बिना किसी चर्चा के बजट पास हुए बजट पर सरेआम झूठ बोलकर शहरवासियों के साथ सरेआम कर रही धोखा – रोहित सिक्का
लुधियाना 25 मार्च (मनजीत सिंह रोमाणा) वार्ड न.66 हैबोवाल के पार्षद और विपक्ष के उप-नेता रोहित सिक्का ने बताया कि मेयर मैडम ने सरेआम झूठ बोला कि किसी ने भी बजट पर सवाल नहीं उठाया,जबकि लुधियाना के साथ-साथ पूरे पंजाब ने देखा है कि विपक्षी दल के पार्षदों ने इस बजट का कड़ा विरोध किया और लुधियाना वासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जमकर नारेबाजी की।रोहित सिक्का जी ने इस बजट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस बजट को 'लौटू टोला बजट करार दिया, लेकिन विपक्षी दल के विरोध से सत्ता के नशे में चूर मेयर मैडम, विधायकों और AAP पार्षदों को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने इस विरोध को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करते हुए, मात्र 3 मिनट में इस बजट को पास करके जिस चोर दरवाजे से यह आए थे उसी दरवाजे से जल्दबाजी में निकल गए। लोकतंत्र का घान होते देख विपक्षी दल के पार्षदों ने लोकतंत्र और लुधियाना के लोगों के हितों की रक्षा के लिए गुरु नानक भवन के बाहर बजट के खिलाफ खुलेआम जमकर नारेबाज़ी की। लेकिन मेयर मैडम ने सरेआम झूठ बोला कि किसी ने भी बजट के बारे में कोई सवाल नहीं पूछा।यह मेयर मैडम का लुधियाना के लोगों के साथ धोखा और फ़रेब है। इस झूठ को सड़कों पर लाकर बेनकाब किया जाएगा और लुधियाना के लोगों को मेयर मैडम के इस झूठ और धोखे के बारे में जागरूक किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें