केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने हेतु भाजपा नेता मनोज चौहान ने की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से भेंट


केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाने हेतु भाजपा नेता मनोज चौहान ने की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से भेंट

लुधियाना 7 फरवरी (मनजीत सिंह रोमाणा) भारतीय जनता पार्टी की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक सही तरीके से पहुचाने के उद्देश्य से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी से भाजपा के सीनियर नेता मनोज चौहान ने उनसे शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं को विशेष रूप से पंजाब राज्य के सभी बैंकों में प्रभावी रूप से लागू करने संबंधी एक मांग-पत्र सौंपा गया। चर्चा के दौरान यह विषय प्रमुख रूप से सामने आया कि गरीब, वंचित वर्ग, युवाओं और छोटे व्यापारियों को इन योजनाओं की पूरी जानकारी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है। भेंट के अवसर पर माननीय मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। माननीय श्री पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के पूर्व सदस्य श्री मनोज कुमार चौहान,उनके ओएसडी एडवोकेट दिनेश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी, संगरूर जिला के युवा नेता जस्सा राम उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी निरंतर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँच सके और देश आत्मनिर्भर बन सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ਪਿਤਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਤੋਹਫ਼ਾ — 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

National Orthopaedic Conference was organized in Ludhiana on 27 February, 28th February and I st March, 2026 at Hotel Radisson Blu Ludhiana.

ਆਈਐਮਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਏਕਤਾ, ਯੁਵਾ ਸ਼ਕਤੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ