आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल-जतिंद्र मित्तल


आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल-जतिंद्र मित्तल

2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य- रेणु थापर

लुधियाना 8 नवंबर (मनजीत सिंह रोमाणा) जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर आज आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक समारोह का आयोजन पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष जतिंद्र मित्तल की अध्यक्षता में विश्वनाथ मंदिर जमालपुर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पंजाब भाजपा सचिव व मुख्य प्रवक्ता रेणु थापर ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए जतिंद्र मित्तल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल आत्मनिर्भर भारत अभियान है। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत को स्वावलंबी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का एक व्यापक दृष्टिकोण है। आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विजन है,जिसका मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता को कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है।उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।मुख्य प्रवक्ता रेणु थापर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि ये तभी संभव होगा जब देश की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों के निर्माण, उपयोग और प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।घर की आर्थिक बागडोर अक्सर महिलाओं के हाथ में होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाती हैं, तो प्रत्येक घर आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को हर महिला की जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और महिलाओं से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन में योगदान देने का आग्रह किया।समारोह के दौरान सभी ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को लेकर संकल्प लिया।इस मौके पर सुनीता अग्रवाल,पुरुषोत्तम मित्तल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,पवन शर्मा,सचिव अंकित बत्रा,साबिर हुसैन,अंकुर वर्मा,हरबंस सिंह सलूजा,महमूद रहमान सुलेमानी,सुरेश अग्रवाल,जसदेव तिवारी,अजय गौड़,प्रमोद कुमार,अमित राय,विनोद राणा,अरविंद सिंह,मंगल यादव,अंजीव गुलेरिया,प्रदीप कुमार, मनवर रावत,महेश शर्मा,वरिंदर सहगल, राजेश सहगल,जतिंद्र गोरियान,हैप्पी रंधावा,दीपक झा,सौरव सिंह,कुलदीप कौर, रीटा गुप्ता,सान्या शर्मा,नीरज भारद्वाज,विनोद राणा,अवधेश कुमार,हरप्रीत वर्मा, महमूद रहीम सुलेमानी,अजीत सिंह जे पी भट्ट, विक्की राणा आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ਪਿਤਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਤੋਹਫ਼ਾ — 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

National Orthopaedic Conference was organized in Ludhiana on 27 February, 28th February and I st March, 2026 at Hotel Radisson Blu Ludhiana.

ਆਈਐਮਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਏਕਤਾ, ਯੁਵਾ ਸ਼ਕਤੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ