भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने लुधियाना गैस पीड़ितों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया धन्यवाद


लुधियाना 1 मई (मनजीत सिंह रोमाणा) लुधियाना में हुए गैस हादसे में मारे गए लोगों के लिए गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि यह घटना बहुत ही दु:खद है। भारतीय जनता पार्टी इस घटना में मारे गये तथा घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ गहरा दु:ख प्रकट करती है। उन्होंने भगवन जी से प्रार्थना की की इस भयानक हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे और पीड़ित परिवार को दुःख सहने शक्ति प्रदान करे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस गैस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार को जल्द से जल्द इस घटना की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई मुआवजा राशि एक भद्दा मजाक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ਪਿਤਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਤੋਹਫ਼ਾ — 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਸੌਗਾਤ

National Orthopaedic Conference was organized in Ludhiana on 27 February, 28th February and I st March, 2026 at Hotel Radisson Blu Ludhiana.

ਆਈਐਮਏ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਏਕਤਾ, ਯੁਵਾ ਸ਼ਕਤੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ 80ਵਾਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ